देवेंद्र शर्मा, indireporter.com
जयपुर। शिक्षा संकुल में नवनियुक्त एडीपीसी दीपक शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जयपुर सुनील कुमार सिंघल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय जयपुर रामनिवास शर्मा का शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत जिंदल, पूर्व प्रदेश सभा अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश सह संगठन मंत्री जयराम जाट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्र प्रकाश शर्मा ,अर्जुन सिंह जाट ,संभाग संयुक्त मंत्री नौरंग सहाय भारतीय , शकुंतला मौर्य, विभाग संगठन मंत्री दिलीप कुमार शर्मा, संभाग मीडिया प्रभारी देवेंद्र शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष शंकर बुटोलिया, मंत्री जुगराज सिंह ,महिला मंत्री सपना राठौड़, संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश शर्मा, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष मदन कुमार मीणा मंत्री चौथमल कुमावत ,जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार शर्मा सहित जिला जयपुर शहर एवं जयपुर ग्रामीण के पदाधिकारी एवं जयपुर की सभी उप शाखों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त अधिकारियों ने शिक्षकों से सदैव छात्र एवं विद्यालय हित में कार्य करने की बात कही एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
