दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली,ईद उल जुहा के अवसर पर शनिवार को मस्तान बाबा दरगाह पर सामूहिक नमाज अदा की गई , सोजत में मुस्लिम समाज के लोग खरादियों की मस्जिद से जुलूस के रूप में ईदगाह पहुंचें और सामूहिक नमाज अदा की व एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी बाद में खुदा की राह में कुर्बानी दी ।
इस दौरान प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था रही ईद उल जुहा की नमाज सवेरे ईदगाह में मौलाना दानिश अहमद के द्वारा पढ़ाई गई मोमिनो का स्वागत एसपी विपिन शर्मा वह सदर हकीम भाई का भी स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला कलेक्टर मौलाना दानिश अहमद का भी स्वागत किया गया
