दीपक शर्मा, indireporter.com
विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान के प्रति जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
पाली राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबंध बांगड़ अस्पताल मैं स्थित रक्त केंद्र पैथोलॉजी विभाग द्वारा रक्तदान के प्रति जन जागरूकता विशाल रैली का आयोजन प्रधानाचार्य और नियंत्रक डॉ दिलीप सिंह चौहान अतिरिक्त प्रधानाचार्य और विभाग अध्यक्ष पैथोलॉजी डॉक्टर एचपी तोषनीवाल अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर हजारीमल चौधरी रक्त केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर मांगीलाल चौधरी डॉ एके मौर्य सहित नर्सिंग अधीक्षक गोबर राम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया l
प्रभारी अधिकारी रक्त केंद्र डॉक्टर मांगीलाल चौधरी ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस 2025 की थीम “रक्त दो आशा दो” हम सब मिलकर जीवन बचाएं इस थीम पर रक्तदान के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य को लेकर विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर नर्सिंग वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सुगन गॉड लैब अधीक्षक राजेंद्र राव जोग सिंह राठौड़ बाबा रामदेव सेवा समिति के संस्थापक बाबू सिंह रासीसर एसबीआई के मैनेजर हरि मोहन चारण राहुल शर्मा और उनकी टीम इंटर्न डॉक्टर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर समस्त लैब टेक्नीशियन नर्सिंग कर्मी बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट जीएनएम नर्सिंग स्टूडेंट एएनएम स्टूडेंट आदि द्वारा रैली में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए गले में विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं रक्तदान महादान का संदेश देते हुए रक्तदान से होने वाले फायदे को तख्तियां पर अंकित करते हुए करीब 350 की संख्या में बांगड़ हॉस्पिटल से कलेक्ट्रेट परिसर तक रक्तदान महादान के नारे लगाते हुए नजर आए बीच रास्ते में एसबीआई की टीम द्वारा पुष्प वर्षा बीसीएम सेवा संस्थान के संस्थापक मगराज जैन के द्वारा भी पुष्प वर्षा बाबा रामदेव सेवा समिति के संस्थापक बाबू सिंह रासीसर पूरी रैली में पुष्प वर्षा करते हुए रक्तदान के नारे लगाते हुए नजर आए रैली में ब्लड बैंक की बस के दोनों तरफ रक्तदान के होने वाले फायदे और विभिन्न प्रकार के बैनर आकर्षण का केंद्र बना l जिसमें एसबीआई पाली और बाबा रामदेव सेवा समिति का सक्रिय योगदान रहा जिनका विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक में आयोजित होगा ।
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर देवीका सेवा संस्थान द्वारा शीतल जूस की व्यवस्था की गई l पैथोलॉजी विभाग का अध्यक्ष डॉ तोषनीवाल ने बताया कि नियमित 3 महीने रक्तदान से हार्ट अटैक और ब्लड कैंसर की संभावना कम रहती है शरीर में आयरन शुगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है l
रैली के सफल आयोजन में डॉक्टर सरिता परिहार डॉक्टर शिव प्रताप डॉ अरविंद पटेल जोग सिंह राठौड़ विक्रम चौहान पुरण परिहार धर्मवीर नरेश मुकेश आदि का सहयोग रहाl
