रमजान कुरैशी, indireporter.com
जयपुर, विश्व के महान जादूगर ओपी शर्मा का मैजिक शो जयपुर के बिड़ला सभागार में चल रहा है। जादूगरी के दीवाने अचरज भरे कारनामे देखने के लिए मैजिक शो में उमड़ रहे हैं।
जयपुर के बिड़ला सभागार में चल रहे मैजिक शो में जादूगर ओपी शर्मा का सम्मान जयपुर के जांबाज जादूगरों ने किया,
मैजिक शो के दौरान मंच पर ही जादूगर ओपी शर्मा को माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जादूगर जांबाज रमजान कुरैशी ( कालू भाई) , अब्दुल वाहिद अब्बास, एस कुमार, मोहम्मद शफीक ने सम्मान किया
