दीपक शर्मा, indireporter.com
टी बी उन्मूलन की ओर बढ़ते कदम
पाली। राजकीय बांगड अस्पताल में गुरुवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट्स का वितरण किया गया एवं रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निर्मित नवीनीकृत बच्चा वार्डो का लोकार्पण पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख और पूर्व सांसद पुष्प जैन रेड क्रॉस समिति के जिनेंद्र जैन व बांगड़ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप सिंह चौहान, बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर कैलाश परिहार, सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भाई राजेश कृष्ण बिरला भी मौजूद रहे
