राजेश कुमावत, indireporter.com
गोल्यावास मोक्षधाम में हॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ : श्रद्धा, सुविधा और संस्कारों की ओर एक कदम
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 74 स्थित गोल्यावास मोक्षधाम में पार्षद कोटे से हॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ ग्रामवासियो द्वारा किया गया ।।पार्षद हेमा सिंघानिया ने कहा की यह हॉल हमारे वार्डवासियों के लिए न केवल सुविधा का केंद्र बनेगा, बल्कि यह उनके धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक भी होगा। पूजा-पाठ, प्रार्थना सभा जैसे अनुष्ठानों को सम्मानजनक ढंग से आयोजित करने के लिए उन्हें एक समुचित स्थान मिलेगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ सत्यनारायण शर्मा (काका) बंशीलाल बापलावत,(मण्डल अध्यक्ष ) प्रभु शर्मा, रोडूराम (सरपंच), लालाराम , कालूराम, रामू पंचोली ,( मोक्षधाम समिति अध्यक्ष ) शंकर लाल, राधेश्याम , भोलूराम , अर्जुन , प्रकाश, कल्याण सहाय, गिरिराज शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।।
