राजेश कुमावत, indireporter.com
अजमेर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात, बार-बार प्रशासन द्वारा बजाए जा रहे हैं खतरे के सायरन
ख्वाजा के सामने बह रही है दरिया, पवित्र पुष्कर सरोवर हुआ ओवर फ्लो
रेगिस्तानी में नदी आई तो नाचने लगे महिलाए-ग्रामीण; पूजा पाठ कर चुनरी ओढ़ाई, ढोल बजाकर किया स्वागत, 11 साल में 7वीं बार उफान पर लूणी नदी
राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के बाद रेगिस्तान में सूखी पड़ी लूणी नदी में भी पानी आ गया है। गुरुवार से शनिवार को अच्छी बरसात के बाद अजमेर और जोधपुर से होते हुए ये नदी बालोतरा के रेगिस्तानी इलाके में पहुंची तो महिलाएं और पुरूष नाचने लगे।
लूणी नदी के आने की खुशी में ढोल-थाली बजाई गई। इसके साथ नदी में चुनरी ओढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। 11 साल में 7वीं बार ये नदी उफान पर आई है।
