दीपक शर्मा, indireporter.com
आज दीप विद्या आश्रम सेंकेडरी स्कूल जालोरी दरवाजा पाली में भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में “गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गाया है ।
भारत विकास परिषद की जानिब से कार्यक्रम में हरि गोपाल सोनी , जय शंकर त्रिवेदी , दीप विद्या आश्रम के निदेशक कमल जैन , अकरम खान , तरुण शर्मा , स्वेत यादव , सुमन लोहिया , रेखा कुमावत , निखिल चोपड़ा , खुशबू अंसारी , कायनात खिलजी , रेखा दमानी , एवं निलम दवे ने बालकों को सम्पर्क , सहयोग, संस्कार , सेवा , समर्पण पर विस्तार से लाभांवित किया ।
कक्षा पंचम की शाहिस्ता परवीन ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन पर भाषण देकर सभी का दिल जीत लिया ।
गुरु का मतलब – हमारे शिक्षक
गुरु हमें पढ़ाते हैं, संस्कार देते हैं और अच्छे-बुरे की पहचान कराते हैं।
हमारे यहाँ कहा गया है
“गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता,
गुरु बिना जीवन नहीं खिलता।”
प्यारे साथियों,
गुरुजी हमारे जीवन के असली मार्गदर्शक हैं।
जिस तरह सूरज की रोशनी से अंधेरा मिटता है,
उसी तरह गुरु की शिक्षा से अज्ञान मिट जाता है।
“ गुरु हैं ज्ञान के सागर,
गुरु हैं जीवन की राह।
गुरु का करना सम्मान सदा,
यही है सबसे बड़ी चाह।”
आज इस कार्यक्रम में हम गुरुजनों को नमन करते हैं
और साथ ही बच्चों का भी अभिनंदन करते हैं,
क्योंकि बच्चे ही तो कल के भारत का भविष्य हैं ।
आज के बच्चे कल के राष्ट्र निर्माता होंगे ।
अंत में मैं यही कहना चाहता हूँ –
हमेशा अपने शिक्षकों का आदर करें,
अच्छे से पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ें।
विद्यालय के बालकों द्वारा सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को श्रीफल देकर आशिर्वाद प्राप्त किया ।
भारत विकास परिषद की जानिब से विद्यालय के पांच अनुशासित बालकों को प्रसंशा पत्र और पारितोषिक देकर अभिनंदन किया गया ।
मंच संचालन श्रीमती वैभवी रंगवानी ने किया ।
