दीपक शर्मा,indireporter.com
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पाली में भव्य स्वागत
पाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एकदिवसीय प्रवास पर पाली पहुंचे, जहां भाजपा जिला नवनियुक्त कार्यकारिणी द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ को 51 किलो की माला पहनाकर, साफा बांधकर, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा स्मृतिचिन्ह स्वरूप अभिनंदन उपहार प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए आगामी निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले की टीम को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि हर वर्ग तक उसका लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया कि जिला कार्यकारिणी का गठन सभी क्षेत्रों और वर्गों को साथ लेकर किया गया है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हो सके।
स्वागत समारोह में जिला महामंत्री भारत त्रिवेदी, नारायण कुमावत, दिग्विजय सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष भंवर सेणचा, मंत्री मनोहर कंवर, शक्ति सिंह, कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबू, सहित पंकज चौधरी, राजेंद्र किसान, राहुल गुप्ता, मुकेश नबरिया, राहुल मेवाड़ा तथा जिले व शहर मण्डलों के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ किया
