दीपक शर्मा , indireporter.com
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएएसडी गोविंद पारीक ने सहायक निदेशक सिंगारिया व मीडिया कर्मियों से चर्चा कर लिया फीडबैक ,मीडिया कर्मियों ने किया स्वागत
पाली- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएएसडी गोविंद पारीक आज शुक्रवार को जिले के अल्प प्रवास पर रहे और उन्होंने सहायक निर्देशक सौरभ सिंगारिया व मीडिया कर्मियों से जिले के बारे में जानकारी ली।
ओएसडी गोविंद पारीकन ने मीडिया कर्मियों के साथ चर्चा कर फीडबैक लिया व उनके सुझावों के बारे में जाना। सिंगारिया ने विभाग व जिले के वारे में जानकारी दी साथ ही साथ ही जिले के विभिन्न मीडियाकर्मियों ने अनेक सुझाव दिए। साथ ही गोविंद पारीक ने मीडिया गैलरी का भी अवलोकन किया व मीडिया कर्मियों की सहारना की।
इस अवसर पर इनके मार्गदर्शन के लिए सिंगारिया नें आभार व्यक्त किया। पाली प्रेस क्लब के शेखर राठौड़ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिवेदी, श्याम चौधरी ,रविंद्र सोनी, मनोज शर्मा, सिकंदर खान ,दिनेश चौहान, पन्नालाल चौहान, मुकेश राजा, पवन पांडे, दीपक शर्मा , राजीव दवे, सुरेश हेमनानी, नरपत सिंह, युगल किशोर ,अनिल ओझा, हेमंत कुमावत, दीपक, आदि अन्य उपस्थित रहे।
