हाजी जीनत, indireporter.com
जयपुर। ईरान अयातुल्लाह सैयद अली खामनाई जो के पूरी दुनिया में शिया समुदाय के धर्म गुरू और ईरान के सुप्रीम लीडर थे कल जो ईरान पर हमला हुवा उस में ख़मनाई साहब की शहादत हुई है इस खबर को सुनकर शिया समुदाय काफ़ी ग़मगीन और काफ़ी नाराज़ है।
रविवार को अमेरिका और इज़राइल द्वारा किया गया हमला जिसमें ईरान क सुप्रीम लीडर को निशाना बनाया गया है जिस में धर्मगुरू रहबरे मोज़म कि शहादत हुई, शिया समुदाय ने अमरीका – इज़राइल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया इस दौरान शिया समुदाय के बच्चे महिलाए नौजवान बजुर्ग मौजूद रहे सभी की आँखे नम नज़र आई प्रदर्शन कि अगवाई नाज़िश अकबर काज़मी,मोलना अली ईमाम नकवी ने की और आयतुल्लाह खमनाई साहब पर हुवे हमले को कायराना हमला बताया प्रदर्शन शिया जामा मस्जिद शुभाष चौक से सुभाष चौक जयपुर सर्किल जहाँ अमेरिका मुर्दाबाद इज़राइल मुर्दा बाद के नारे लगाए
