दीपक शर्मा, indireporter.con
पाली । तीन दिवसीय अधिक मास परिक्रमा भव्य यात्रा सवेरे 8:30 बजे सोमनाथ मंदिर से रवाना हुई । कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप कछुआ ने बताया कि 50 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर तीन दिवसीय अधिक मास परिक्रमा निकल जाती है।
पूजनीय दाती महाराज एवं महंत सुरजन दास महाराज जैसे संतो के सानिध्य में परिक्रमा यात्रा सवेरे 8:30 बजे सोमनाथ मंदिर पर भव्य आरती के पश्चात, हजारों महिला श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति नृत्य करती हुई बैंड बाजे के साथ रवाना हुई। यह यात्रा रत्नेश्वर मंदिर गीता भवन करणी माता मंदिर होती हुई रात्रि विश्राम मानपुरा भाकरी में होगा । वह पर रात्रि को भोजन प्रसादी के बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा
परिक्रमा यह तीन दिवसीय परिक्रमा रहेगी पहला विश्राम मानपुरा भाकरी दूसरा कृषि मंडी हाउसिंग बोर्ड तीसरा लखोटिया उद्यान वह सोमनाथ मंदिर जाकर परिक्रमा संपन्न होगी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से शीतल पेयजल नींबू पानी करी पानी शरबत फल फ्रूट इत्यादि की व्यवस्था रहेगी रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
