मुकेश शर्मा , indireporter.com
कोटा, इंजेक्शन में सिर्फ पानी…
राजस्थान के कोटा स्थित सरकारी न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद पांच माताओं की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि प्रसव के बाद रक्तस्राव रोकने के लिए जिन इंजेक्शनों का इस्तेमाल किया गया, उनमें आवश्यक ब्लड क्लॉटिंग कंपोनेंट मौजूद ही नहीं था।
जांच में बताया जा रहा है, प्रसूता के लगाए गए इंजेक्शनों में केवल पानी था, जिसके कारण रक्तस्राव नहीं रुक सका। शुरुआत में अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के इस्तेमाल से इनकार किया था, लेकिन अब राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इसकी पुष्टि कर दी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन पांच माताओं की मौत का जिम्मेदार कौन है?
