राजेश कुमावत indireporter.com
फ्रांस दौरे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
पदमश्री से सम्मानित राजस्थानक की प्रसिद्ध लोक गायिका बैतूल बेगम ने मांड शैली में स्वागत गीत एवं राम का भजन सुनाया
पेरिस, फ्रांस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर भारतीय मूल के जयपुर निवासी बैतूल बेगम ने तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, तथा भारत की संस्कृति और परंपराओं का संगीत के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया, राजस्थानी भाषा में भगवान राम का भजन सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुश हुए, और हाथ जोड़कर भजन गायिका बैतूल बेगम का अभिवादन किया।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारे लगाए।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मदी ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय देश की संस्कृति, मूल्यों और पहचान को विश्वभर में मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक प्रगति और तकनीकी उपलब्धियों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से उभर रहा है और इसमें प्रवासी भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय समुदाय से भारत के विकास में अपनी भागीदारी बनाए रखने का आह्वान किया।इस दौरान कई लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें भारतीय नृत्य और संगीत की झलक देखने को मिली।प्रधानमंत्री मोदी का यह फ्रांस दौरा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय समुदाय से उनकी मुलाकात ने प्रवासी भारतीयों में नया उत्साह भर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और अधिक बढ़ेगा।
