शिवम् कुमावत, indireporter.com
जयपुर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI छात्र नेता
मांग- अमित शाह का इस्तीफा चाहिए, छात्र संघ चुनाव की घोषणा करे सरकार
जयपुर। पानी की टंकी पर चढ़ने वाले तीन नेता राजस्थान विश्वविद्यालय के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट हैं।
NSUI के तीनों नेता जंतर-मंतर (दिल्ली) पर हुए युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और राजस्थान के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं।
घटनास्थल पर पर प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई है, सुरक्षा की दृष्टि से टंकी के नीचे जाल लगाया गया है। धीरे-धीरे छात्र नेताओं से जुड़े स्टूडेंट भी पहुंचने लगे हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की अरजकता को देखते हुए छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाया था
इस फैसले के विरोध में भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर विरोध किया था।
