By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: जयपुर मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी चुनाव में ही फर्जीवाड़ा ! आम जनता को क्या न्याय दिलाएंगे ऐसे……..?
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > जयपुर मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी चुनाव में ही फर्जीवाड़ा ! आम जनता को क्या न्याय दिलाएंगे ऐसे……..?
अपराध समाचारजयपुर समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनराजनीति

जयपुर मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी चुनाव में ही फर्जीवाड़ा ! आम जनता को क्या न्याय दिलाएंगे ऐसे……..?

Rajesh Kumawat
Last updated: August 2, 2026 2:31 pm
Rajesh Kumawat Published August 2, 2026
Share
SHARE

पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के चुनाव में फर्जीवाड़े के आरोप, चुनाव का बहिष्कार

पत्रकार कॉलोनी के मूल निवासियों को चुनाव की भनक तक नहीं लगने दी स्वयंभू नेताओं ने

आय-व्यय का हिसाब मांगा, चुनाव अधिकारी व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

जयपुर । मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। समिति के कई सदस्यों और पत्रकारों ने चुनाव प्रक्रिया का विरोध करते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया। विरोध करने वाले सदस्यों ने आरोप लगाया कि चुनाव पूरी तरह अपारदर्शी और नियमों के विपरीत कराए गए। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में सदस्यों की आपत्तियों की अनदेखी की गई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
विरोध कर रहे सदस्यों का आरोप है कि समिति ने पिछले चार वर्षों का आय-व्यय का ब्यौरा आज तक सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया। इसके बावजूद बिना आमसभा की सहमति और वित्तीय लेखा-जोखा सार्वजनिक किए चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई। सदस्यों का कहना है कि जब तक समिति के वित्तीय रिकॉर्ड और प्रशासनिक कार्यों का पूरा विवरण सदस्यों के सामने नहीं रखा जाता, तब तक चुनाव कराना नियमों और पारदर्शिता की भावना के विपरीत है।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उठाई गई आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया और विरोध के बावजूद चुनाव संपन्न घोषित कर दिया गया। उनका कहना है कि कई सदस्यों ने मौके पर ही चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकारों और समिति के सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया।

चुनाव निरस्त कर दोबारा मतदान की मांग

विरोध कर रहे सदस्यों ने चुनाव को तत्काल निरस्त कर निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी सदस्यों की मौजूदगी में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले समिति का आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए, उसके बाद नई मतदाता सूची तैयार कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जाए।

चुनाव अधिकारी के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

समिति के असंतुष्ट सदस्यों ने चुनाव अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है। उनका आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने नियमों की अनदेखी करते हुए आपत्तियों के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सदस्यों का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही पुलिस में परिवाद देकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी जांच के दायरे में लाने की मांग

विरोध कर रहे सदस्यों का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में एक सेवानिवृत्त (वीआरएस प्राप्त) प्रशासनिक अधिकारी ने भी अहम भूमिका निभाई। उनका कहना है कि उक्त अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इसी को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भी शिकायत भेजने की तैयारी की जा रही है। शिकायत में चुनाव प्रक्रिया और संबंधित निर्णयों की जांच की मांग की जाएगी।
समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच नहीं कराई जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

You Might Also Like

प्रख्यात कलाकार डॉ. नाथू लाल वर्मा का कला गुरु से सम्मान

प्रख्यात कलाकार डॉ. नाथू लाल वर्मा का कल गुरु से सम्मान

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के 108 बलिदान दिवस पर होगा महासम्मेलन

कोटा- बूंदी बस में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ के आरोप में सब इंस्पेक्टर सुरेश शर्मा सस्पेंड

संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव राहुल गांधी द्वारा किया सनातन का अपमान, देश भर में विरोध

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
भारत समाचार

गुजरात में वोटिंग से पहले ही BJP की पहली जीत, सूरत में पार्टी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat April 23, 2024
रिश्वत को लेकर राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई, दूदू कलेक्टर IAS हनुमानमल ढाका के खिलाफ ACB की कार्रवाई
जोधपुर को हरा भरा करने के लिए डॉ. संपत्त सिंह गहलोत कर रहे हैं वृक्षारोपण
इंदौर में भी सूरत जैसा हुआ खेल , लोकसभा चुनाव 2024 में इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति ने नामांकन वापस लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार ,भाजपा में हुए शामिल!
गांव, गर्मी, नीम, पेड़ पर चढ़कर हेयर कटिंग! नादान के लिए नाटक जरूरी है

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?