दीपक शर्मा, indireporter.con
मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने आयोजित किया निःशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर ।
पाली। विश्व हिंदू परिषद की इकाई मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में महिलाओं एवं युवतियों को मेहंदी कला का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से निःशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 2 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। पाली शहर के रामलीला मैदान में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रतिदिन 2 घण्टे तक बहनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका माली ने बताया कि
शिविर में प्रतिभागियों को मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों एवं आधुनिक कला का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी दिनों में रक्षाबंधन तीज करवा चौथ जैसे हिंदू त्योहारों पर महिलाओ को मेहंदी लगवाने के लिए गुमना पड़ता है इस हेतु व्यापाक रूप से महिलाओं एवं युवतियों को पारंपरिक कला से जोड़ने के साथ-साथ उनके हुनर को निखारना और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है ।
इस मौके पर मातृशक्ति विभाग संयोजिका रेखा सोलंकी,विका देवी,विमला देवी,मंजू,सुनीता,मनीषा, सीमा
निरमा,पूजा,हीना,कोमल,पायल, सहित बहने उपस्थित रह रही है ।
