दीपक शर्मा, Indireporter.com
अखंड भारत संकल्प दिवस पर गूंजा वंदेमातरम्, युवाओं ने लिया राष्ट्र एकता का संकल्प
विहिप-बजरंग दल ने आयोजित किया ‘रन फॉर वंदेमातरम्’ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा
पाली। अखंड भारत संकल्प दिवस एवं वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, पाली की ओर से मंगलवार को ‘रन फॉर वंदेमातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बांगड़ स्कूल बास्केटबॉल मैदान से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने देशभक्ति के नारों और वंदेमातरम् के जयघोष के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीप पप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने कहा कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की मातृभूमि के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
अखण्ड भारत : केवल सपना नहीं, श्रद्धा और संकल्प है
अखण्ड भारत केवल भू-भाग की एकता का विचार नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय अस्मिता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का संकल्प है। 1947 का विभाजन देश के इतिहास का गहरा घाव है। अखण्ड भारत का लक्ष्य किसी सैन्य कार्रवाई या आक्रमण से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और सशक्त राष्ट्रजीवन के निर्माण से प्राप्त किया जा सकता है। भारत की अखंडता का आधार भूगोल से अधिक उसकी संस्कृति, इतिहास और साझा विरासत में निहित है। सशक्त, एकजुट और संस्कारित भारत का निर्माण ही अखण्ड भारत की दिशा में पहला कदम है।
कार्यक्रम में उद्बोधन के पश्चात सामूहिक वन्देमातरम गीत हुआ उसके बाद रैली के रूप में दौड़ प्रराम्भ हुई जो बांगड़ स्कूल मैदान से कलेक्टर चौराया-सूरजपोल-लोढा स्कूल रॉड- रोटरी क्लब-हिन्दू सेवा मंडल होते हुए पुनः बांगड़ स्कूल बास्केटबॉल मैदान में पहुचकर सम्पन्न हुई
‘रन फॉर वंदेमातरम्’ में शामिल युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर वंदेमातरम् एवं भारत माता के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। हाथों में तिरंगा एवं भगवा ध्वज लिए युवाओं ने जोश के साथ दौड़ में सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन में नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त युवा साथियों,प्रसाशन, तन मन से सहयोग करने वाले सभी का का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में मंच संचालक प्रवीण परिवार ने किया ।
प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत से भीमराज चौधरी, विजयराज सोनी,जगदीश सिंह, नीरज सोनी, पवम पांडे,बाबूदास वैष्णव,दुर्गेश चौहान, गणेशाराम कुमावत,परमेश्वर शर्मा,कैलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा,प्रमोद गॉड, प्रेम लोहानी,रमेश थावानी,मदन परिहार, प्रवीण सोनी,रविन्द्र चौहान, प्रमोद गिरी, प्रताप सिंह,कमलेश मेवाड़ा,दीपक सोनी,भेरूसिंह राजपुरोहित,श्रवण रावल, दिनेश चौहान,गुलाब जांगिड़,सचिन कुमावत,गोविंद मेगवाल,नरेश पांडे,गौरव शर्मा,सहित कार्यकर्ता कार्यक्रम मे उपस्थित रहे
