भारत के युवा इंजीनियर करेगा रोबोट से शादी, राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर स्थित ढाणी डेरावाली निवासी 24 वर्षीय इंजीनियर सूर्य प्रकाश सामोता टेक्नोक्रेट रोबोट ‘गीगा’ से शादी करेगा. रोबोट से सगाई गत 22 मार्च को हो चुकी है. रोबोट से शादी विवाह के लिए पहले तो परिवार वालों ने आनाकानी की पर अब वे इस पर सहमत हो गये हैं. तमिलनाडु व नोएडा की कम्पनियों व विशेषज्ञों की मदद से एनएमएस 5.0 रोबोट गीगा को तैयार किया गया. इस पर 19 लाख रुपये खर्च हुए हैं. यह स्वागत सत्कार में प्रवीण है व कमांड मिलने पर मुवमेंट करती है. गीगा को 8 घंटे काम में लेने के बाद अढाई घंटे चार्ज करना पड़ता है.
