इन्डी रिपोर्टर
भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भारत के हैदराबाद शहर में FIR हुई दर्ज, साथ में तेलंगाना राज्य के पांच वरिष्ठ भाजपा नेताओ पर भी हैदराबाद से BJP कैंडिड माधवी लता चुनाव प्रचार मोगलपुरा पुलिस स्टेशन मे 5 वरिष्ठ नेताओं पर FIR
तेलंगाना के हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,एव भाजपा की हैदराबाद उम्मीदवार माधवी लता, राज्य पार्टी प्रमुख जी किशन रेड्डी, पार्टी नेता राजा सिंह और टी यमन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी नेताओं पर चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है। ये सभी नेता चुनाव प्रचार के दौरान कुछ बच्चियों के साथ दिखे थे, जिनके हाथों में “अब की बार, 400 पार” नारा लिखा पोस्टर था। इनके खिलाफ मोगलपुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है
