By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: “मन की बात” युवा एवं सपूर्ण मानव जगत का मार्गदर्शन का माध्यम है: मदन राठौड़
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > राजनीति > भारतीय राजनीति > “मन की बात” युवा एवं सपूर्ण मानव जगत का मार्गदर्शन का माध्यम है: मदन राठौड़
भारत समाचारभारतीय राजनीतिभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजनीतिराजस्थान समाचार

“मन की बात” युवा एवं सपूर्ण मानव जगत का मार्गदर्शन का माध्यम है: मदन राठौड़

Rajesh Kumawat
Last updated: July 26, 2026 12:06 pm
Rajesh Kumawat Published July 26, 2026
Share
SHARE

दीपक शर्मा’,indireporter.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भर भारत, जल संवर्धन, महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर किया देशवासियों का मार्गदर्शन : मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सामूहिक रूप से सुना। मदन राठौड़ ने पाली कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, विज्ञान, खेल, महिला सशक्तिकरण, हस्तशिल्प, खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन किया। मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और सैन्य सम्मान की भावना को और सुदृढ़ किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप रक्षा क्षेत्र में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘कैच द रेन’, ‘एक पेड़ मां के नाम’, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए आह्वान को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। भाजपा कार्यकर्ता इन अभियानों को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने युवाओं की वैज्ञानिक उपलब्धियों, अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति, खिलाड़ियों की सफलताओं तथा महिलाओं के आत्मनिर्भरता के प्रयासों का उल्लेख कर देश की नई पीढ़ी को प्रेरणा दी है। इसके साथ ही उन्होंने वोकल फॉर लोकल, खादी, हथकरघा और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संदेश देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जयपुर में सांगानेर विधानसभा के मानसरोवर मंडल के बूथ संख्या 125 पर स्थानीय आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान कार्यक्रम के पश्चात बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश सह-कार्यालय प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम श्रवण किया।

You Might Also Like

राजस्थान में 144 नई बसों के साथ सार्वजनिक परिवहन सुविधा हुई सुलभ एवं आसान

घर की रसोई में 80% बीमारियों का इलाज, महिलाओं में जागृति लना है: संजीवन कुमार

राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने युवा विवेक चौधरी

विशाल “बड़ का पेड़” गिरा, उस स्थान पर जनता ने लगाया विधी विधान से “बड का पेड़”

राजस्थान विधानसभा का ऐतिहासिक अमृत महोत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
जयपुर समाचारसकारात्मक खबर

जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी डॉ.आर एल रैना को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 23, 2024
स्वामी विवेकानंद को पढ़ने से नई ऊर्जा एवं आत्मबल का संचार होता है।
राजस्थान में मानसून मेहरबान, सोजत- जैतारण स्टेट हाईवे हुआ जलमग्न
विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
छात्रों का सामाजिक सरोकार

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?