राजेश, कुमावत indireporter.com
न्यू सांगानेर रोड को चौड़ा करने के लिए लगभग 700 निर्माण ध्वस्त ,
स्थानीय विधायक भजनलाल शर्मा एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश।
जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ करवाई को अंजाम तक पहुंचा दिया।
सांगानेर फ्लाईओवर से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक लगभग 700 निर्माण को अवैध मानते हुए, न्यू सॉगानेर रोड को 200 फीट तक चौड़ा किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी तोड़फोड़ की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें 700 से अधिक निर्माण को अवैध मानते हुए, सरकार द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है। जिसका स्थानीय जनता भाजपा सरकार से नाराज है, भयंकर आक्रोश में है।
नुकसान कम हो इसलिए मालिक स्वयं ही अपना निर्माण हटा रहे हैं।
कुछ निर्माण धारक राजस्थान हाई कोर्ट से स्टे लाने में भी सफल हो गए, उनके निर्माण अभी नहीं तोड़े जाएंगे।
व्यापारियों के विरोध को दबाने के लिए प्रशासन ने व्यापारी संगठन के पदाधिकारी को 6 माह तक विरोध नहीं करने का पाबंदी का फरमान पहुंचा दिया। नेतृत्व के अभाव में जनता विरोध भी नहीं कर पा रही है।
कुछ व्यापारियों को निर्माण हटाने का पक्का भरोसा था इसलिए उन्होंने निर्माण के पीछे और नया व्यापारिक प्रतिष्ठान पहले से ही बना लिए, अपने सामान सहित नए प्रतिष्ठान में शिफ्ट हो गए।
प्रशासन अधिकांश रास्तों को पहले से ही बंद कर दिया, जिसके कारण वाहन चालक न्यू सांगानेर रोड में चक्कर लगाकर कॉलोनी में प्रवेश कर रहे हैं।
