राजेश कुमावत,
indireporter.com
सरकारी कार्यालय में मोबाइल ऐप से अटेंडेंस लगाने के आदेश का कर्मचारियों ने किया विरोध
अधिकांश सरकारी कार्यालय में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों ने दर्ज कराया विरोध
सरकारी कार्यालय में पेपर लेस योजना लागू करने का कर रही विचार
बुधवार को ही राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में सरकार एवं कर्मचारी साथ मिलकर काम करेंगे, यह वादा किया था।
आज दिनांक 28.06.24 को मोबाइल app के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के विरोध में सभी वर्ग के अधिकारी एंव कर्मचारियों की गेट मीटिंग आयोजित की गई। गेट मीटिंग में सामूहिक रूप से आगामी 1 जुलाई 2024 से मोबाइल app के माध्यम से होने वाली उपस्थिति का बहिष्कार करने सामूहिक निर्णय लिया गया, तथा पूर्व की भांति जो व्यवस्था चल रही है उसी अनुसार उपस्थिति करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जिन, कर्मचारी साथियों ने मोबाइल app download कर ली है वो उसे uninstall कर ले।
इस संबंध में 1 जुलाई 2024 को सुबह 11.00 बजे ऑफिस गेट मीटिंग की जाएगी।
