By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: पुलिस विश्वविद्यालय ‘एआई’ का पॉजिटिव उपयोग करें: कलराज मिश्र
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > तकनीकी > पुलिस विश्वविद्यालय ‘एआई’ का पॉजिटिव उपयोग करें: कलराज मिश्र
तकनीकीराजस्थान समाचारविज्ञानशिक्षा

पुलिस विश्वविद्यालय ‘एआई’ का पॉजिटिव उपयोग करें: कलराज मिश्र

Rajesh Kumawat
Last updated: July 8, 2024 11:44 am
Rajesh Kumawat Published July 8, 2024
Share
SHARE

सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित

पुलिस विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का अपराध अनुसंधान में सकारात्मक उपयोग करें – राज्यपाल

जोधपुर, 8 जुलाई। राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का अपराध अनुसंधान में सकारात्मक उपयोग करें। उन्होंने विश्वविद्यालय को अपराध रोके जाने के लिए ’थिंक-टैंक’ के रूप में काम करने, अपराध विज्ञान से जुड़े विभिन्न अनुशासनों में उत्कृष्ट शोध और प्रभावी पुलिस शिक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपराध विज्ञान के शिक्षण में नवाचार का भी यह विश्वविद्यालय देश-विदेश का बड़ा केन्द्र बनें।

राज्यपाल श्री मिश्र जोधपुर स्थित सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति और समाज के विकास से अत्यन्त गहरा रिश्ता है। साथ ही, हमें शिक्षा के बेहतरीन ढांचें एवं आदर्श मूल्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह है, जो व्यक्ति को अज्ञान, अनिश्चितताओं और अस्पष्टताओं से मुक्त करे। इसी प्रकार यह विश्वविद्यालय भी पुलिस एवं सुरक्षा के क्षेत्र में अस्पष्ट, अज्ञात और भ्रमित करने वाली जानकारियों के संदर्भ में आलोक पथ का संवाहक बने। श्री मिश्र ने कहा कि भारत सदियों तक विश्वगुरु रहा है। और दुनिया को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया है। नालंदा एवं तक्षशिला इसके जीते-जागते उदाहरण हैं।

श्री मिश्र ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण लौह पुरूष सरदार पटेल के नाम पर किया गया है। जिन्होंने रियासतों का एकीकरण करते हुए छोटी-बड़ी रियासत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। साथ ही, देश में मजबूत पुलिस व्यवस्था स्थापित करने में सरदार पटेल की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलते हुए भारत को मजबूत पुलिस व्यवस्था देने वाले कार्मिक और अधिकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिसिंग में समय अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’विकसित भारत’ संकल्प को पूरा करने में इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का भी योगदान रहे।

श्री मिश्र ने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के युग में साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अपराधी तकनीक का इस्तेमाल करने लगे है, ऐसे में ’स्मार्ट पुलिसिंग’ आज के समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा एवं वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में पुलिस विश्वविद्यालय को अपने पाठ्यक्रमों को समयानुकूल, उपयोगी और अद्यतन बनाना होगा। साथ ही, विश्वविद्यालय को पुलिसिंग, आतंरिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, फोरेंसिक साइंस इत्यादि क्षेत्रों में शोध को अकादमिक गुणवत्ता एवं सामाजिक उपयोगिता सहित दोनों दृष्टियों से प्रभावी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इससे पुलिसिंग की विभिन्न विधाओं में शोध एवं अनुसंधान में युवा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठित और साइबर अपराध के नये-नये स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। इसलिए भारत सरकार ने आपराधिक न्याय से जुड़े तीन नये कानूनों लागू किया हैं जो न्याय की अवधारणा को मजबूत करते हैं। जिसमे समयबद्ध न्याय एवं पुलिस के लिए सीमाएं निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार छोटे अपराधों में सजा के तौर सामुदायिक सेवा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों में नये कानूनों के अध्यन का समावेश करे।

उन्होंने कहा कि अपराध विज्ञान, पुलिस विज्ञान और फोरेंसिक विज्ञान इत्यादि के तहत समय-संदर्भों और अपराध से जुड़े विशेष प्रकरणों के आधार पर पुलिस बलों के लिए नवीन पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय तैयार करे। इनमें सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की मदद के साथ फोरेंसिक वैज्ञानिक, मनावैज्ञानिकों, चिकित्सकों और सूचना और प्रौद्योगिकी में दक्ष विशेषज्ञों की मदद ले।

उन्होंने कहा कि संविधान हमारी उदात्त जीवन परम्पराओं का संवाहक है। साथ ही, उन्होंने ने युवाओं से आह्वान किया कि भारत के नव-निर्माण में आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, इसलिए संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्यों को आचरण में लाकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पुलिस विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क का कार्य शीघ्र पूर्ण होगा।

गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर समाज को एक नयी दिशा देने की ओर कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह न्याय की प्रक्रिया में नये अनुभव के साथ कार्य कर देश की प्रगति में अहम योगदान देवें। श्री बेढ़म ने विद्यार्थियों से कहा कि आप अपनी आजीविका के दौरान कई लोगो के जीवन में बदलाव ला पायेंगे इसीलिए में आपसे अपेक्षा करता हूँ की आप हमेशा अपनी निष्ठा संविधान के प्रति रखेंगे। सच्चे लोकतंत्र को मजबूत करने में आप सब अपना योगदान भी देवें।उन्होंने योग का विद्यार्थी जीवन में महत्व भी बताया। और कहा कि ज्ञान के साथ योग को भी अपनाएं। क्योंकि एक स्वास्थ्य शरीर ने स्वास्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कुल 10 दीक्षार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। जिसमें चेतन्य कुन्द्रा को एम.टेक (साइबर सिक्योरिटी) वर्ष 2020-22 के लिए तथा काजल को एम.एस.सी क्रिमिनोलॉजी एंड पुलिस स्टडीज वर्ष 2021-23 के लिए चांसलर्स गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। साथ ही, एम.टेक (साईबर सुरक्षा) पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण कुल 27 दीक्षार्थियों को स्नातकोत्तर, एम.ए/एम.एससी. क्रिमिनलॉजी पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण, एलएल.एम क्रिमिनल लॉ पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण एवं बी.ए. सिक्योरिटी मैनजमेंट पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण, कुल 59 दीक्षार्थियों को स्नातकोत्तर में तथा 55 दीक्षार्थियों को स्नातक में, बी.ए. सोशल साईंस पाठ्यक्रम के वर्ष 2022 एवं 2023 में उत्तीर्ण कुल 57 दीक्षार्थियों स्नातक में एवं इस विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार 6 दीक्षार्थियों को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की गई।

राज्यपाल ने आरंभ में सभी को उन्होंने संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया।

समारोह में पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक त्रिपाठी, संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार, पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, कुलसचिव अतुल प्रकाश, विश्वविद्यालय की प्रबंध मण्डल व शैक्षणिक परिषद् के सदस्य, विभिन्न संकायों के सहअधिष्ठाता, शिक्षक, अधिकारी, उपाधि एवं पदक प्राप्त विद्यार्थी सहित उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

“सांसों की सरगम है, मां” 21 पथप्रदर्शक माताओं का सम्मान

दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान नामोनिशान मिटाने के लिए नीम करोली बाबा मंदिर में हुआ अनुष्ठान

शक्ति -शौर्य एवं भक्ति का प्रतीक है “सिंदूर” भारत का बच्चा- बच्चा जानता है।

“ऑपरेशन सिंदूर” में भारत विजय के लिए श्रीराम नाम जाप, एवं हनुमान चालीसा के पाठ

श्री सैन रक्तदान समिति की ओर से आपातकाल में सेना के जवानों के लिए किया रक्तदान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
जयपुर समाचारभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राराजस्थान समाचारविश्व समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

पं. मदन मोहन मालवीय के सपनों को पूरा करेंगे, मालवीय मिशन ने लिया संकल्प

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat December 24, 2024
राजस्थान के साहित्यकार पृथ्वीराज रतनू को कोलकाता के सर्वोच्च सम्मान शिखर प्रज्ञा पुरस्कार से बंगाल के राज्यपाल ने सम्मानित किया
ग्वालियर की राजमाता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भाभीसा माधवी राजे का निधन
जोधपुर पोलो टूर्नामेंट में बालसमंद में महरानगढ़ को तीन गोल के अंतर से हराया
अयोध्या राम जन्म भूमि थाने में पधारे “हनुमानजी”, थाना अधिकारी ने किया ‘सेल्यूट’

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?