राजेश कुमावत,
indireporter.com
स्पाइसजेट क्रू मेंबर अनुराधा रानी, को अब जेल की हवा है खानी।
गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के एडिशनल सब इंस्पेक्टर गिरिराज प्रसाद को ड्यूटी के दौरान मारा था थप्पड़।
स्पाइसजेट की क्रू मेंबर अनुराधा रानी बिना जांच के एयरपोर्ट में एंट्री करना चाहती थी, एंट्री गेट पर रोक-टोक के बाद हुआ था विवाद
सीआईएसएफ के एडिशनल सब इंस्पेक्टर गिरिराज प्रसाद की शिकायत पर ,राज कार्य बाधा और अन्य धाराओं में एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया था अनुराधा रानी को।
स्पाइसजेट क्रू मेंबर अनुराधा रानी ने भी सीआईएफ के सब इंस्पेक्टर गिरिराज प्रसाद पर बदतमीजी करने का लगाया था आरोप।
गुस्से में आकर अनुराधा रानी ने सीआईएसएफ के एडिशनल सब इंस्पेक्टर गिरिराज प्रसाद पर ड्यूटी के दौरान जड़ दिया था, थप्पड़।
एयरपोर्ट पुलिस ने सबूत के साथ अनुराधा रानी को किया न्यायालय में पेश
न्यायालय ने सबूत के आधार पर स्पाइसजेट क्रू मेंबर अनुराधा रानी को भेजा अब जेल।
