राजेश कुमावत, indireporter.com
कश्मीर के डोडा जिले में राजस्थान के दो जवानों शाहिद
जवान बिजेंद्र सिंह एवं अजय सिंह झुंझुनू जिले के निवासी हैं।
जवान शहीदों का उनके गांव में बुधवार को होगा पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार
जयपुर, 16 जुलाई। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात को सैन्य अभियान में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए राजस्थान के दो जवान हुए शहीद
शहीद हुए राजस्थान के दोनों सपूतों का बुधवार, 17 जुलाई को उनके पैतृक गांवों में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया जायेगा।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ने बताया कि दोनों शहीद 10 वीं राष्ट्रीय राईफल्स (राजपूत) के जवान थे।
शहीद जवान बिजेन्द्र सिंह झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के ग्राम डुमोली कलां(पोस्ट डुमोली खुर्द) तथा शहीद जवान अजय कुमार सिंह झुंझुनू जिले की बुहाना तहसील के ग्राम भैंसावता कलां ( पोस्ट भैंसावता खुर्द ) निवासी हैं।
