By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: बजट में पत्रकार हितों की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > जयपुर समाचार > बजट में पत्रकार हितों की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
जयपुर समाचारराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

बजट में पत्रकार हितों की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Rajesh Kumawat
Last updated: July 18, 2024 11:40 am
Rajesh Kumawat Published July 18, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

पत्रकारों के हितों की घोषणा, पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

समाज के सजग प्रहरी और लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं पत्रकार, प्रदेश के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर काम करें:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को मिलेगा ‘स्व.बिशन सिंह शेखावत’ पत्रकारिता पुरस्कार

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में समाज को जागरूक करने का काम करते हैं। पत्रकार संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए निष्पक्षता और पूरी सच्चाई के साथ प्रत्येक घटना को जनता के सामने लाते हैं, राज्य सरकार निर्भीकता के साथ काम कर रहे पत्रकारों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर परिवर्तित बजट 2024-25 में पत्रकारों के लिए हुई घोषणाओं के आभार समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन, राजनीति और पुलिस की तरह पत्रकार भी प्रदेश के समग्र कल्याण तथा विकसित राजस्थान के संकल्प सिद्धि को पूरा करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह पत्रकार सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहें। साथ ही, समाज के प्रत्येक पहलू को सशक्त बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले पत्रकारों का सम्मान होना चाहिए। इसलिए सरकार द्वारा इस वर्ष के परिवर्तित बजट में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के लिए स्व. श्री बिशन सिंह शेखावत पत्रकारिता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है, साथ ही, पत्रकार कल्याण के लिए बजट में स्वतंत्र पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण की आयु सीमा में छूट, अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए राजस्थान जर्नलिस्ट हैल्थ स्कीम सहित विभिन्न कदम उठाए गए हैं।

भजनलाल शर्मा ने स्व. बिशन सिंह शेखावत का स्मरण करते हुए कहा कि पत्रकारिता का पर्याय बने बिशन सिंह शेखावत ने पत्रकारिता के बेहतर मापदण्ड स्थापित किए हैं। ‘आओ गांव चलें’ कॉलम का सभी पाठकों को बेसब्री से इंतजार रहता था। उन्होंने गांव की परम्पराओं, सामाजिक संस्कृति के ताने-बाने तथा ग्रामीणों के हर अनछूए पहलूओं को बड़ी बारीकी से इस कॉलम में दर्शाया था।

कार्यक्रम में प्रेस पिंक सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है जब राज्य सरकार ने अपने पहले ही बजट में पत्रकार कल्याण को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को साफा, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

You Might Also Like

गौसेवक 140 वर्षीय संत “काली कमली वाले बाबा” के अंतिम दर्शन

पूर्व केंद्र मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट को किया याद

भव्य कलश यात्रा के साथ आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अर्थव्यवस्थातकनीकीभारत समाचारविश्व व्यापारसकारात्मक खबर

ड्रोने से होगी ‘एयर स्ट्राइक’, FWD 200B स्वदेशी बमवर्षक ड्रोन कीमत में भी बहुत सस्ता है

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 6, 2024
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर “नाद गोविंदम” संचलन व स्थिर वादन का इंद्र राजा ने किया बूंदों से स्वागत
राजस्थान के वैभव एवं प्रताप में टक्कर, कौन बनाएगा रिकॉर्ड !
बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा करें सरकार: महामंडलेश्वर परमात्मानन्द महाराज
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के लिए रिश्ते प्रमुख है, राजपाट नहीं!

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?