राकेश शर्मा, indireporter.com
उदयपुर चाकूबाजी में गंभीर घायल छात्र देवराज की मौत
प्रशासन बेहद अलर्ट मोड में, हॉस्पिटल का एक गेट किया बंद, एसपी कलेक्टर पहुंचे अस्पताल, उदयपुर शहर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
उदयपुर दो स्कूली छात्रों में पेन को लेकर हुए विवाद के बाद, धर्म विशेष के छात्र ने दलित छात्रा देवराज पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया था।
घायल छात्र देवराज को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां देश के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने देवराज का इलाज किया ।
सोमवार की सुबह घायल देवराज की हालत नाजुक बनी हुई थी, पूरा प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड में था
गंभीर घायल, छात्र देवराज की इलाज के दौरान मौत की खबर के बाद, और प्रशासन ने परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया।
उदयपुर शहर सहित अस्पताल परिसर में भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया है, उदयपुर जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारी मोके पर मौजूद है। प्रशासन ने उदयपुर शहर में नेट बंदी की अवधी भी बढ़ाई है।
पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़े इसलिए समस्त राजस्थान में सुरक्षा बलों को सावचेत किया है।
