राजेश कुमावत , indireporter.com
जयपुर राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। साथ में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सिंह एवं प्रेमचंद बेरवा भी मौजूद रहे।
पंजाब के नेता रवनीत सिंह बिट्टू पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअन्त सिंह के पोत्र हैं, वे कांग्रेस से तीन बार लोकसभा सांसद भी चुने गए थे।
रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने नवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव हार गए। उसके बावजूद मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, अब रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा में टिकट देकर भाजपा मंत्री मंडल में एडजस्ट करेगी।
राजस्थान में राज्यसभा की यह सीट कांग्रेस के वेणुगोपाक का लोकसभा सांसद बनने पर सीट खाली हुई है। प्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा में उम्मीदवार खड़ा नहीं करने की बात कहि है।
