राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर, अजमेर- दिल्ली हाईवे निवारू पुलिया पर हुआ भीषण सड़क हादसा, निवारू पुलिया से ट्रोला ट्रक नियंत्रित होकर नीचे सड़क पर चलते पानी के टैंकर पर जाकर गिरा, ट्रक हादसे में ट्रैक्टर चालक हुआ गंभीर घायल ,सूचना के बाद झोटवाड़ा थाना पुलिस वह बचाव दल पहुंचा मौके पर ,घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया,
ट्रोला ट्रक तेज रफ्तार में होने से नियंत्रित हुआ और पुलिया की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे सड़क पर आ गिरा। ट्रक ड्राइवर सहित चार गंभीर लोग गंभीर घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ट्रक चालक होश में आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारण का पता चल पाएगा,
फिलहाल पुलिस ने रास्ते से दुर्घटनाग्रस्त मलवा हटावा कर यातायात चालू करवाया है।
