राजेश कुमावत, indireporter.com
भीलवाड़ा, आसींद तहसील के पटवार हल्का जौधड़ास के पटवारी प्रदीप यादव को भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जबकि भीलवाड़ा कालियास सर्किल का गिरदावर कृष्णकुमार अवस्थी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को चकमा देकर फरार हो गया। आपको बता दें कि आरोपित पटवारी प्रदीप यादव रिश्वत लेने के लिए तहसील कार्यालय से निकल कर परिवादी को बदनौर के रास्ते पर ले गया, और रास्ते में रिश्वत कि राशि बैग में रखवाने के बाद बैग लेकर अपने घर की तरफ निकल गया। इसके बाद एसीबी के अधिकारियों ने एक से डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर आरोपित पटवारी प्रदीप यादव को रिश्वत की राशि के साथ नंगे हाथों दबोच लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी आरोपी भष्ट पटवारी प्रदीप यादव से पूछताछ कर रहे हैं। एवं उसके घर एवं कार्यालय की तलाशी भी चल रही है।
