राजेश कुमावत ,indireporter.com
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की मुलाकात सोमवार को राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई।
प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर एवं कांग्रेस में बढ़ती नजदीकियां इशारा कर रही, की कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर कांग्रेस की शरण में जाएंगे या कांग्रेस हिंदुत्व की शरण में आ रही हैं। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में हुई बातचीत ने भी सबका ध्यान खींचा।
हाल के दिनों में देवकी नंदन ठाकुर क्रिकेट से जुड़े आयोजनों और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी संदर्भ में अशोक गहलोत ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली और कहा, “आप कब से खेलने लगे क्रिकेट?” गहलोत की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे और माहौल खुशनुमा हो गया।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक, धार्मिक विषयों पर भी चर्चा हुई। ठाकुर आज यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एसपीएल सीजन 2 की प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करने आए थे वहीं गहलोत भी वहां किसी अन्य बैठक में मौजूद थे
गौरतलब है कि देवकी नंदन ठाकुर ने हाल के महीनों में क्रिकेट से जुड़े आयोजनों के माध्यम से भी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने सनातन प्रीमियर लीग (SPL) जैसे क्रिकेट आयोजन से जुड़कर युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ने की पहल की है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और देवकी नंदन ठाकुर की यह मुलाकात तथा गहलोत की क्रिकेट वाली चुटकी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
