प्रमोद जोशी, indireporter.com
महिला सिपाहियों को ही अपने प्रेमजाल में फंसाकर लूटता था यह “नटवरलाल ” राजन वर्मा नकली पुलिस कर्मी
अब असली बरेली पुलिस के हत्थे चढ़ा, फर्जी कांस्टेबल राजन वर्मा।
उत्तर प्रदेश में 10 महिला सिपाहियों को प्रेम जाल में फंसा कर, किया रेप!
” झुमका ” के नाम से मशहूर बरेली शहर के राजन वर्मा नाम के फर्जी कॉन्स्टेबल ने 10 महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर रेप किया।
इतना ही नहीं , फर्जी कांस्टेबल राजन वर्मा ने महिला पुलिस कर्मियों के आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बेंकों से लोन भी उठा लिया।
फर्जी पुलिसकर्मी राजन वर्मा पुलिस की वेबसाइट से ही महिला पुलिसकर्मियों की फोटो और पोस्टिंग की जानकारी चोरी करता था, इसके बाद उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाता था।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी फर्जी कांस्टेबल राजन वर्मा को सैटेलाइट बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जांच की जा रही है
