ज्योतिरादित्य शर्मा, indireporter.com
सेवानिवृत्ति पर शिक्षक ने किया निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन, जयपुर :
जयपुर जिले की कोटखावदा तहसील के ग्राम दामोदर का बास स्थित राजकीय विद्यालय में 27 वर्षों तक सेवा देने वाले शिक्षक मोतीलाल शर्मा ने अपने सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन, 31 अगस्त, को निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों का लाभ पहुँचाना था।
अंकित एक्यूप्रेशर सेंटर के चिकित्सक अंकित दौसाय और ज्योतिरादित्य शर्मा ने इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और उपचार प्रदान किया। इस दौरान ज्योतिरादित्य शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राचीन चिकित्सा विधियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज के सभी वर्गों को इनका लाभ मिलता है। एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में गांव की महिलाओं के रक्त परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान भी निःशुल्क किया गया।
शिक्षक मोतीलाल शर्मा ने बताया, “मैंने अपनी पूरी सेवा इसी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते हुए पूरी की है। सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना मेरे लिए एक संतोषजनक अनुभव रहा।” इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्रामीणजन, और मोतीलाल शर्मा के कई साथी उपस्थित रहे।
शिक्षा और स्वास्थ्य समाज की दो सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताएं हैं, और मोतीलाल शर्मा द्वारा सेवा के अंतिम दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एक प्रेरणादायक कदम है। चिकित्सा अंकित दोसाया ने बताया एक्यूप्रेशर निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग ढाई सौ लोगों ने चिकित्सा का लाभ उठाया।
निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर लगवाने के लिए संपर्क करें 9549 586 980 चिकित्सक अंकित दोसाया
