राजेश कुमावत, indireporter.com
राजापार्क से अपहरण हुए नाबालिक को पुलिस ने छुड़ाया, चार बदमाशो को गिरफ्तार
जयपुर,राजा पार्क से 10 लाख की फिरौती के लिए अपहरण किए गए नाबालिग लड़के को थाना आदर्श नगर पुलिस ने अपहरणकर्तायो से सकुशल छुड़ा कर उसे उसके परिवारजनों को सौंप दिया, और चार युवकों दिलशाद, फाइन अहमद, फेजान, ओर सोहेल कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।
राजा पार्क में एसी मार्केट के बाहर से 4 बदमाशो ने एक नाबालिग का अपहरण 11सितम्बर को कर लिया था, उस वक्त इस नाबालिक का मित्र भी साथ था, जो उसी वक्त भाग छूटा और बदमाशो के हाथ नही लगा। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया की जिसका अपहरण हुआ वह राजा पार्क में जिस जगह चाय पीने जाता था, वहां यह बदमाश भी चाय पीने आते थे, उन्होने इस नाबालिक को फिरौती के लिए अपहरण कर रूपए ऐंठने की मंशा से उठा लिया, और जय सिंह पुरा खोर क्षेत्र मे बंधक बना कर छिपा दिया।
अपहरण की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही शुरु कर दी। वारदात की गंभीरता देखते हुए पुलिस उपायुक्त कावेंद्र सागर के निर्देशन में एक टीम बनाई, जिसमे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार और थाना इंचार्ज सुभाषचंद शामिल थे।
पुलिस ने घटना स्थल पर और आस पास के सीसीटीवी फुटेज और नाबालिग के मित्र से बातचीत के आधार पर चलते हुए कई सीसीटीवी केमरो की फुटेज को बिना रुकेखंगाला गया और पुलिस आगे बढ़ती रही और अपहरणकर्तायो का कुछ सुराग लगा तो थाना पुलिस ने अपना शिकंजा तेजी से कसना शुरु कर दिया जिसके चलते नाबालिक को अपहरणकर्ता आज ट्रांसपोर्ट नगर इलाके मे छोड़ भागे। पुलिस ने फिर अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए इन अपहरण कर्तायो को आज अशोक चौक से गिरफ्तार कर लिया।
आदर्श नगर थाना टीम में उपनिरीक्षक शीला हेडकंस्टेबल रामनिवास, सतपाल,कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव,मनोहर, राकेश, अक्षय, चालक कालूराम और दिनेश कुमार शामिल थे।
