राजेश कुमावत, indireporter.com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महापौर सोमैया गुर्जर, सांसद मंजू शर्मा, एवं विधायक कालीचरण सराफ द्वारा स्वच्छता के नाम पर झाड़ू चला कर प्रतीकात्मक सफाई अभियान का क्या शुभारंभ
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर किया संविधान श्रमदान दान किया।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमजन को जयपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वच्छ, सुंदर और श्रेष्ठ जयपुर के संकल्प के साथ सौंदर्यीकरण अभियान और री-साइकल जयपुर एप का उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम में स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान और पांच लाख रुपए की सीमा के आयुष्मान हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड का वितरण भी किया गया। साथ ही, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
