राजेश कुमावत, indireporter.com
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से आई खुशखबरी, ‘तारा’ ने दिया जंगल के राजकुमार शावक को जन्म
जयपुर, राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से खुशी की खबर सामने आई है, नाहरगढ़ लायन सफारी में शेरनी तारा ने एक नन्हे शावक को जन्म दिया है, जंगल के नन्हे राजकुमार शावक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
डीसीएफ जगदीश गुप्ता ने शावक की मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. नन्हे शावक को नियो डॉक्टरों की निगरानी में नेटल केयर यूनिट में रखा गया है।
शेरनी तारा करीब 7 वर्ष की बताई जा रही है. वर्ष 2017 में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरनी तारा का जन्म हुआ था, शेरनी तारा को लायन सफारी में शेर शक्ति के साथ जोड़ा बनाकर रखा गया था.
