दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली में ज्वेलर शॉप से लाखों के गहने चोरीः
सूरजपोल पर देर रात को हुई चोरी,
सीसीटीवी में नजर आए चोर, खुली पुलिस गश्त की पोल
पाली के हृदय स्थल सूरजपोल पर स्थित एक ज्वेलर शॉप में छत के रास्ते घुसे चोर लाखों रुपए के गहने चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पाली शहर के सूरजपोल चौराहे से सोमनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रोड पर शहर के बंसत विहार निवासी हितेश पुत्र सुरेश कुमार खजवानिणा (सोनी) की तरूण ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी के गहनों की शॉप है। हमेशा की तरह वे सोमवार देर शाम को भी शॉप बंदकर घर चले गए। मंगलवार सुबह जब लॉक खोलकर चार मंजिला शॉप में घुसे तो सामान बिखरा पड़ा मिला और लाखों रुपए के गहने गायब मिले।
ज्वेलरी शॉप में चोरी
की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल अनिल विश्नोई, जितेंद्र वागोरा, महेश कुमार, संजीव कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।
CCTV फुटेज में नजर आए संदिग्ध घटना को लेकर शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सुबह करीब साढ़े तीन-चार बजे तीन संदिग्ध दुकान में चोरी करते नजर आए। तीनों चोर चार मंजिला शॉप की छत से होकर दुकान में एंटर हुए। उन्होंने छत पर बने बाथरूम की खिड़की का एक सरिया तोड़ा एक संदिग्ध बाथरूम में गया और दरवाजा खोला फिर सभी अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये।
खुली पुलिस की नाइट गश्त की पोल जिस ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई वह सूरजपोल चौराहे से महज कुछ कदमों की दूरी पर है। वहां चोरी की वारदात होने से पुलिस की नाइट गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई। जबकि सूरजपोल चौराहे पर ही रात भर जवान तैनात रहते है, और देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा है
