राजेश कुमावत, indireporter.com
लोकतंत्र में चुनाव जीतने से पहले राजा और रंक एक समान नजर आते हैं, चुनाव जीतने के बाद हर कोई राजा बन जाता है।
ऐसा ही रोचक नजरा दौसा विधानसभा उपचुनाव में नजर आया। दबंग नेता की छवि वाले डॉक्टर किरोडी लाल मीणा अपने छोटे भाई एवं दौसा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जगमोहन मीणा के समर्थन में घर-घर जाकर भिक्षा के रूप में वोट मांगते नज़र आ रहे हैं। जगमोहन मीणा राजस्थान सरकार में वरिष्ठ आरएएस अधिकारी के पद से VRS लेकर राजनीति क्षेत्र में भाग्य आजमा रहे हैं ।
“भिक्षाम् देहि” वह भाव है, जिसमें दाता और ग्रहीता, दोनों सनातन भाव को सार्थक करते है! सनातन धर्म की परम्परा में भिक्षा ग्रहण का सर्वाधिक महत्व है, जिसमें भिक्षा देने वाला भिक्षुक को उसका मनोवांछित पदार्थ देता है। भारत राष्ट्र को सतत सुरक्षित बनाने के लिए ‘भिक्षाम् देहि’ अभियान के अंतर्गत हर घर मत और समर्थन की भिक्षा मांग रहा हूं, जिसे आप जरूर ही प्रदान करेंगे।- किरोड़ी लाल
