By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: भारत मजबूत आत्मनिर्भर और दुनिया को नेतृत्व देने वाला देश : अरुण कुमार
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > व्यापार > विश्व व्यापार > भारत मजबूत आत्मनिर्भर और दुनिया को नेतृत्व देने वाला देश : अरुण कुमार
जयपुर समाचारभारत समाचारराजस्थान समाचारविश्व व्यापारसकारात्मक खबर

भारत मजबूत आत्मनिर्भर और दुनिया को नेतृत्व देने वाला देश : अरुण कुमार

Rajesh Kumawat
Last updated: November 20, 2024 10:38 am
Rajesh Kumawat Published November 20, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

भारत अब मजबूत, आत्मनिर्भर ओर दुनिया को नेतृत्व देने वाला देश : अरुण कुमार

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि विचार के क्षेत्र में हमें अभी भी काफी काम करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में तंत्र, समाज और विचार के क्षेत्र में समान रूप से काम करना होगा। देश की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति सुदृढ़ हैं। भारत एक बड़ी उड़ान भरने के लिए तैयार है। भारत की पहचान हिंदुत्व के साथ स्थापित होती जा रही है। गांवों से निकला व्यक्ति आज शिखर पर है, यह एक सामाजिक क्रांति का प्रतीक है।

आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है। कोविड के दौरान भी हमारी अर्थव्यवस्था स्थिर और सशक्त बनी रही। हमारी अर्थव्यवस्था मैन्युप्लेटेड नहीं है और हम गुलामी की मानसिकता से मुक्त हो चुके हैं। आज भारत का हर युवा यह सोचता है कि वह किसी न किसी कंपनी का एमडी बने।

सह सरकार्यवाह अरुण कुमार मंगलवार को एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से बिडला सभागार में आयोजित दीनदयाल स्मृति व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे, उन्होंने कहा कि भारत एक हजार साल तक अजेय रहा और इस दौरान हमने लगातार संघर्ष किया।

“इस्लाम से संघर्ष का स्वरूप अलग था। राज्यों का विभाजन, मंदिरों का ध्वंस, महिलाओं के साथ अत्याचार और मानव व्यापार जैसी घटनाएं हमने पहले कभी नहीं देखी थीं। इस कालखंड में कई लोगों ने समझौते कर लिए। घूंघट, पर्दा और रात में विवाह जैसी परंपराएं हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं थीं। ‘राज्य राजा भी हो सकता है’ यह विचार ही खत्म हो गया।” उन्होंने अंग्रेजी आक्रमण का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेज यह समझ नहीं पाए कि मुगल भारत की संस्कृति को खत्म क्यों नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने शिक्षा प्रणाली लागू की, जिसमें सिखाया गया कि आपके पिता-दादा मूर्ख थे और वही सही है जो शिक्षक पढ़ा रहे हैं।

सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि पहले समाज जातियों में नहीं बंटा था, बल्कि काम करने वाले समुदायों में विभाजित था। अंग्रेजों ने आर्यों के बाहरी होने की थ्योरी दी और 150-200 वर्षों में हमें हमारी जड़ों से काट दिया। हमारी संस्थाएं, विश्वविद्यालय और गुरुकुल नष्ट कर दिए गए। उन्होंने अंग्रेजी शासन के दौरान धर्म परिवर्तन के प्रयासों पर चर्चा करते हुए कि अंग्रेजों ने सोचा कि बंगाल में सभी ईसाई हो जाएंगे। लेकिन रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों ने ऐसा कार्य किया कि धर्म परिवर्तन नहीं हुआ। भारतीय संस्कृति बची रही।

अरुण कुमार ने कहा कि अब विचार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एकलव्य की कहानी पहले गुरु-शिष्य की थी, लेकिन अब इसे जनजाति और ब्राह्मण विरोध के रूप में प्रस्तुत किया जाने लगा है। इसी तरह आरएसएस को तिरंगे और राष्ट्र गान का विरोधी बताया जाता है। विरोधी लगातार भ्रम फैलाने के लिए आरोप लगाते हैं। भारत के विरोधी देश भी इस भ्रम को फैलाने में साथ देते हैं। मुस्लिम विरोधी, किसान आंदोलन, अडानी-अंबानी जैसे नामों का इस्तेमाल कर भ्रम पैदा किया जाता है। ऐसे में विचार की स्पष्टता बेहद जरूरी है।

सह सरकार्यवाह ने कहा कि यह अमृतकाल है। अगले 25 वर्षों में भारत सूर्य की तरह चमकेगा। यह केवल भारत को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को रोशन करेगा। हमें स्वाधीनता से स्वतंत्रता तक की यात्रा करनी होगी।

कार्यक्रम में भारत माता एवं पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, कार्यक्रम का मंच संचालन नर्मदा इंदौरिया ने किया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, प्रांत प्रचारक बाबूलाल, विशाल, गेंदालाल, माणक जी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह शाहिद का गण मन लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

शिक्षकों का रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ज्ञापन

क्षेत्रीय सरगरा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

“मनरेगा बचाओ संग्राम” कांग्रेस का प्रदर्शन

“वीबी जीरामजी” कानून के विरोध में “मनरेगा बचाओ मोर्च” का विरोध प्रदर्शन

विराट हिंदू सम्मेलनों की धूम, जगह-जगह उत्सव माहौल

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedअपराध समाचारजयपुर समाचारतकनीकीभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचार

राजस्थान में संदेह के आरोप में कप सिरप कंपनी को दी “क्लीन चिट”

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat October 3, 2025
स्मार्ट पुलिसिंग प्रणाली शीघ्र लागू : सुधांशु पंत
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा काफिले में टकराई कार, सुरक्षा कर्मी घायल
जेल में बंद बदमाश मोबाइल से धमकी एवं फिरौती और हथियार पहुंचाने वाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 11 बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली सिख दंगों में कांग्रेस के वरिष्ठता सज्जन कुमार दोषी करार

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?