यलगार
राजेश कुमावत, indireporter.com
भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यालय में कार्यशाला में बिना बुलाए पश अचानक पहुंची वसुंधरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का भाजपा संगठन की बैठक में नहीं था पूर्व पूर्व निर्धारित कार्यक्रम।
राजस्थान में उपचुनाव एवं महाराष्ट्र सहित देशभर में हुए चुनाव में भाजपा को प्रचंड समर्थन मिलने के बाद वर्तमान नेतृत्व को जीत का श्रेय दिया जा रहा है।
इसके बाद वसुंधरा राजे बिना बुलाए अचानक पहुंचीं थी बीजेपी संगठन चुनाव की कार्यशाला में, वसुंधरा राजे ने कार्यशाला में कहा-‘मैं आज चला कर आई हूं ! नए विधायक कहां हैं, अरे आप सब पीछे क्यों बैठे हो ?,
नए विधायकों को तो आगे बैठाना चाहिए, ‘आगे आइए आपका अभिनंदन करना हैं’,
इसके बाद राजे ने नए विधायकों को दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित,
उसके बाद कार्यशाला में मौजूद सभी नेताओं से कहा,
‘आप लोग काफी देर से अच्छे से बैठे हैं, संगठन कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे लखावत जी,
उप चुनाव में मिली बड़ी जीत पर आप सभी का अभिनंदन’,
बहरहाल चलाकर आई हूं कहकर राजे ने किया स्पष्ट,
कहा-‘उन्हें किसी ने बुलाया नहीं था ?’, खास बात यह कि वसुंधरा राजे तब पहुंची बीजेपी कार्यालय, …
तब सीएम भजनलाल शर्मा, प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नहीं थे मौजूद
