राजेश कुमावत, indireporter.com
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार धर्म परिवर्तन , हमले, मंदिरों में तोड़फोड़, साधु संतों की गिरफ्तारी, हिंदू कर्मचारियों को जबरदस्ती नौकरी से निकलना एवं हत्याओं के खिलाफ संत समाज की ओर से बड़ी चौपड़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
हवा महल से विधायक एवं अखिल भारतीय संत समिति अध्यक्ष बालमुकुंद आचार्य के नेतृत्व में बांग्लादेश में निरंतर हिंदू मंदिरों एवं समाज पर लगातार आक्रमण हो रहा है हिंदू संतों की गिरफ्तार किया जा रहा है, बांग्लादेश के बहुसंख्यक मुस्लिम लोग, पुलिस, सेना द्वारा हिंदुओं को प्रताड़ित कर उन्हें मारा जा रहा है। ऐसी घटनाओं का विश्वव्यापी विरोध करने के लिए जयपुर की बड़ी चौपड़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बांग्लादेश में हिंदू सनातन समाज के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर जनता का गुस्सा फूटा
बांग्लादेश सीमा में जाने वाले सामान से बड़े ट्रैकों को रोक दिया गया, सीमा पर रोके ट्रक, बड़े पैमाने पर आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार और इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी को लेकर भारत में गुस्सा फूट पड़ा है। पश्चिम बंगाल में गुस्साए लोगों ने सीमा पर पहुंचकर सामान लेकर बांग्लादेश जा रहे ट्रकों को रोक दिया। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में करीब 50 लोग बांग्लादेश सहायक उच्चायोग परिसर में घुस गए और तोडफ़ोड़ की। केंद्र सरकार ने देशभर में बांग्लादेश के मिशनों की सुरक्षा बढ़ा ही है।
