राजेश कुमावत, indireporter.com
शुभ विचार संस्था के स्थापना के पंद्रह वे वर्ष पर आयोजित हुआ “विचार उत्सव “
कृष्ण फेम अभिनेता नितीश भारद्वाज ने युवाओ को कहा विदेशी सनातन संस्कृति की ओर लौट रहे है, आप भी इस पर गर्व करें ।
जयपुर, शुभ विचार संस्था जयपुर के स्थापना के पंद्रह वे वर्ष पर संस्था द्वारा आयोजित विचार उत्सव में महाभारत टीवी सीरियल से भगवान श्रीकृष्ण के रूप में प्रसिद्ध हुए प्रसिद्ध अभिनेता विचारक, नितीश भारद्वाज ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर समाज को जागृत किया ।
नीतीश भारद्वाज ने कहा की मैं देश विदेश घूमता रहा हूँ इतने एनजीओ देखे कोई ग़रीब को भोजन करवाता है कोई कपड़े बाटकर सेवा देता लेकिन विचारो से सेवा कोई नही करता है,”शुभ विचार” संस्था पूरे विश्व की एक मात्र संस्था है, जो विचारो से परिवर्तन और विचारो से सेवा का कार्य करते हैं, कानोड़िया महिला कॉलेज में आयोजित शुभ विचार संस्था के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा लड़कियाँ अपने प्रिय अभिनेता से शुभ विचार सुनने आई, दो घंटे तक चली वार्ता का संचालन शुभ विचार के संस्थापक जीतेन्द्र शर्मा और इंजीनियर डॉ. पायल बंसल ने किया।
“शुभ विचार” कार्यक्रम के दौरान लड़कियों ने नितीश भारद्वाज से सनातन धर्म संस्कृति प्रेम विवाह तलाक लिविंग रिलेशनशिप के बारे विस्तार से पूछा, जिसका उत्तर नितीश भारद्वाज ने बखूबी से दिया। जीवनसाथी के लिए त्याग जरूरी है, त्याग से प्रेम बढ़ता है, प्रेम से परिवार चलता है। जिस प्रकार रथ में दोनों पहिए साथ चलते हैं, ठीक उसी प्रकार जीवन में पति-पत्नी दोनों को साथ चलने से ही परिवार खुशहाल होता है।
आयोजन में जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल के संजॉय रॉय पधारे और युवा ओ में शुभ विचार से जुड़ने कें लिए प्रेरित किया
इस दौरान शुभ विचारो को लेकर जयपुर में कार्य कर रहे प्रबुद्ध जन आईएएस राजेश शर्मा,सुधीर माथुर,डॉ राकेश केदावत,संजना सेन,सुभाष जोशी,देवेंद्र सिंह,कनोडिया कॉलेज की निदेशक प्रोफेसर रश्मि चतुर्वेदी,प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल भी मौजूद रहे।
