राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राजस्थान विधानसभा का घेराव
जयपुर, राजस्थान विधानसभा में भाजपा के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गॉंधी का नाम लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में तथा गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों का विधानसभा से निलम्बन करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आह्वान पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गॉंधी का नाम लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने तथा कांग्रेस विधायकों द्वारा विरोध करने पर प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों का विधानसभा के बजट सत्र से निलम्बन करने के विरोध में कांग्रेस विधायक तीन दिन से विधानसभा में धरने पर बैठे हैं। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के आह्वान पर आज प्रदेशभर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाजपा सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ भाजपा सरकार के मंत्री से माफी की मांग एवं विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के निलम्बन को निरस्त कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में विधानसभा के समीप सहकार मार्ग एकत्रित होकर सभा की तथा विधानसभा की ओर घेराव करने हेतु पैदल मार्च किया जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा पानी की बौछार डालकर दमन करने का प्रयास किया गया।शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जयपुर के विभिन्न थानों में ले जाकर बंद कर दिया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद, विधायक प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित हजारों कांग्रेसी शामिल हुये।
