राजेश कुमावत, indireporter.com
भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी की राजस्थान में दुर्गति, मनमर्जी के खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन, हकदार खिलाड़ी कानूनी प्रक्रिया में फंसे।
जयपुर , राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद ने राज्य की टॉप लगभग 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों का सवाई मानसिंह स्टेडियम के टर्फ ग्राउंड पर प्रातः 9:00 बजे से 1:00 तक, दो हॉकी मैच खिलाकर, चयन समिति ने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने वाली लड़कीयो को सेलेक्ट कर राजस्थान महिला हॉकी टीम का चयन किया।
इस चयन प्रक्रिया में कानूनी खामियां रही, चयनित महिला खिलाड़ी राजस्थान हॉकी संघ या भारतीय हॉकी संघ से पंजीकृत नहीं होने के कारण” राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता” में खेलने के हकदार नहीं हो सकते।
इस चयन प्रक्रिया से पहले ही राजस्थान हॉकी के अध्यक्ष अरुण सारस्वत में अपने स्तर पर ही राजस्थान महिला हॉकी टीम को पंचकूला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के लिए भेज दिया, जिसका कोई भी रिकॉर्ड राजस्थानी स्पोर्ट्स काउंसिल के पास नहीं है।
राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष नीरज कुमार पवन के “अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता” के लिए राजस्थान हॉकी टीम को शामिल करने के लिए अंतिम समय तक किए गए सारे प्रयास असफल रहे।
प्रदेश भर से महिला हॉकी के लिए आए खिलाड़ी, राजस्थान हॉकी टीम में चयन के बावजूद मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गए।
1 मार्च 2025 से चंडीगढ़ के पंचकूला में नेशनल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई।
