राजेश कुमावत, indireporter.com
भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ शुभारम्भ, गणेश निमंत्रण एवं स्टीकर का किया विमोचन
सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा पहली बार 10 देशो में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा
30 अप्रैल को जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने भव्य परशुराम जी की मूर्ति का होगा अनावरण
जयपुर 20 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मोती डूंगरी स्थित गणेश जी के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश निमंत्रण। 15 दिनों तक कई देशों मे में चलने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का विधिवत शुभारम्भ हुआ।
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सपत्निक श्रीमत नीलम मिश्रा, हवामहल विधायक स्वामी श्री बालमुकूद आर्चाय जी महाराज, जयपुर शहर पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, संत समाज अध्यक्ष सियारामदास महाराज गलता गेट, पंडित राजकुमार चतुर्वेदी गीता गायत्री मंदिर गलता गेट, सुदर्शन आर्चाय घाट के बालाजी, आर्चाय राजेश्वर जी संजय गोस्वामी लाडली मंदिर, लोकेश जी प्राचीन श्याम मंदिर की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमत्रिंत किया और समारोह की सफलता के लिये गणपति की पूजा की।
इस अवसर पर संत-महंतो ने विधि विधान से गणेश जी को निमंत्रित किया गया एवं उपस्थित विद्वान पण्डितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर पाठ किया।
जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत बताया कि कि इस बार ना केवल राजस्थान औ देश में वरन विश्व के 10 प्रमुख देशो में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा। ऐसा पहली बार होगा की विदेशो की धरती पर भगवान परशुराम जी की जय जयकार होगी और विभिन्न आयोजन होगें। जिसमें प्रमुख रूप से आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, लंदन, कनाडा, इटली, अमेरिका, बैंकांग, दुबई, कतर, पौलेंड में परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को धूमधाम से आयोजित किया जायेगा और देश की सभी राजधानियों में शस्त्र पूजन के आयोजन किये जायेगें। साथ ही राजस्थान प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों और तहसील, गांव ढाणी स्तर तक भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किये जायेगें।
इस अवसर पर,, राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ सविता शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, युवा जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एड. कमलेश शर्मा, मुकेश मिश्रा प्रमोद शर्मा जी आदि ने पूजा अर्चना कर गणेश निमंत्रण किया। इस अवसर पर एक रंगीन स्टीकर और भगवान परशुराम जी के कट आउट का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर उपाध्यक्ष विजय भास्कर, हवामहल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, पार्षद प्रत्याशी विमला शर्मा, पंकज शर्मा सोडाला, सत्यवीर भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, रूपराज भारद्वाज, राजेश साडिल्य जी, राजू शुर्मा, अशोक शर्मा, मंजू लता शर्मा, निधि शर्मा ,लक्ष्मी शर्मा सांगानेर, पूजा शर्मा विजय लक्ष्मी, महेश भारद्वाज, संतोष शर्मा, विनोद शर्मा, संजय शर्मा ,अमन शर्मा, सहित बडी संख्या में स्टीकर विमोचन समारोह में उपस्थित थे।
विमोचन समारोह में प्रमुख रूप से महासभा के लगभग 200 ब्राह्मण समाज के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं गणमान्य विप्र बन्धु इस अवसर पर उपस्थित थे।
ब्राह्मण युवाओं ने गणेश जी महाराज और भगवान परशुरामजी के जयकारे के नारे लगाये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि 15 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारम्भ आज हो गया है और पूरे प्रदेश में शोभा यात्रा कीर्तन सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम 15 दिन तक चलेंगें।
