वसुंधरा राजे, indireporter.com
8 मार्च, आज मेरे जन्मदिन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर भारत-पाक सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ तनोट के पावन चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर, देश और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।
इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाने का अवसर मिला जब सीमा पर देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों से मुलाकात हुई। महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र रक्षा—दोनों ही मेरे हृदय के अत्यंत निकट विषय हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अदम्य साहस, अनुशासन और निष्ठा को देखना हमेशा मुझे गौरवान्वित करता है। विशेष रूप से महिला सैनिकों का उत्साह और समर्पण देखकर मन अभिभूत हुआ।
देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे हमारे वीर जवान, विशेष रूप से मातृशक्ति की भूमिका, पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान से हम सभी सुरक्षित और सशक्त महसूस करते हैं।
तनोटमाता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, भारत नारी शक्ति और वीर जवानों के संकल्प से निरंतर आगे बढ़ता रहे।
