महेंद्र पारीक, indireporter.con
राजस्थान पुलिस के समर्थन में आया कर्मचारी महासंघ
जयपुर । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने पुलिसकर्मियों से होली मनाने की अपील की है।
कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार को कर्मचारी महासंघ ने आपात बैठक बुलाई जिसमें महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह एवं संरक्षक सियाराम शर्मा ने कहा कि होली ऐसा वार्षिक पर्व है, जो आनंद प्रदायक है। यह शिष्टों द्वारा आचारित है, अतः इसका पालन और इस पर उत्सव आयोजित करना धर्म है। गौरतलब है कि कर्मचारी महासंघ द्वारा अपने मांग पत्र में पुलिसकर्मी की लंबे समय से प्रमोशन और वेतन विसंगति की मांग कर रहे हैं। इस बार बजट पूर्व संवाद में यह मामला प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था।
महासंघ प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि आपकी जो भी मांगें हैं, उसके लिए कर्मचारी महासंघ प्रतिबद्ध है आप ने सभी विपरीत परिस्थितियों में सदा जनसेवा में प्रतिबद्ध पुलिसकर्मियों से विनम्र आग्रह है कि वे वैदिक पर्व होली पूरे उल्लास के साथ मनाएं।
राजस्थान पुलिस के जवानों ने सरकार से चार प्रमुख मांगें की हैं
1.समय पर प्रमोशन: अन्य विभागों की तरह पुलिस में भी DPC ( डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी) के तहत प्रमोशन हो।
2.वेतन विसंगति दूर की जाए: अन्य सरकारी विभागों की तुलना में पुलिसकर्मियों का वेतनमान कम है।
3.साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था: अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह साप्ताहिक अवकाश मिले।
4.मैस भत्ता बढ़ाया जाए: पुलिसकर्मियों को बेहतर भोजन और सुविधाएं मिलें।
महासंघ के प्रमुख प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह एवं मुख्य महामंत्री नवीन कुमार ने बताया कि आगामी 18 मार्च को पुलिस कर्मचारियों की मांगों के लिए महासंघ द्वारा जयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जाएगा।
