बसंत जोशी, indireporter.com
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का प्लेन क्रेश। टेक ऑफ के दौरान हुआ क्रेश। प्लेन में 113 यात्री यात्री सवार थे। मेघानी नगर इलाके में प्लेन क्रेश हुआ।
प्लेन में सवार सभी यात्रियों की बचने की संभावना नहीं के बराबर, डॉक्टर हॉस्टल पर गिरा विमान विमान दर्जनों घायल
अहमदाबाद से लंदन जा रहा था यात्री प्लेन। हवाई जहाज में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर कई दमकल गाड़िया प्लेन में लगी आग को काबू करने का प्रयास कर रही है। एयरपोर्ट को जाने वाले सभी रास्ते ट्रैफिक जाम होने के कारण बंद हो गए । आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्लेन तकनीकी खराबी होने के कारण हवाई जहाज का पिछला हिस्सा टकराने से हुआ भयानक हादसा। अहमदाबाद एयरपोर्ट के आसपास आसमान में काला गहरा धुंआ ही धुआं नजर आ रहा है, जो लगभग 10 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देता है।
प्लेन क्रैश से पीड़ित घायलों को अहमदाबाद के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए लाया जा रहा है।
अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। विमान टेक ऑफ करते समय में अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास रिहाइशी इलाके में गिरा है।
विमान टेक ऑफ करते समय लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर था, तब विमान क्रैश हुआ
भारतीय विमान सेवा को इस प्लेन क्रैश से बहुत भारी नुकसान हुआ है
