दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली सेवा मण्डल द्वारा संचालित नया गांव हॉस्पिटल में पहला निःशुल्क सर्जिकल कैम्प रविवार को संपन्न हुआ. उक्त कैम्प में ख्यातनाम सर्जन जोधपुर के डॉक्टर राम गोयल एवं पाली के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर दिनेश सारडा द्वारा हर्निया, पित्त की थैली और एपंडिक्स के 15 मरीजों के सफलता पूर्वक ऑपरेशन किये गये ।
डॉक्टर राम गोयल ने पाली सेवा मण्डल के नवीन अस्पताल भवन और उपलब्ध सुविधाओं की बहुत प्रशंसा की और कहा की वह माह में एक बार यहाँ अपनी सेवायें देने को तैयार हैं.
कैम्प में वरिष्ठ कम्पाउंडर रामचन्द्र चौधरी ने भी सराहनीय सेवा प्रदान की. पाली सेवा मण्डल के अध्यक्ष मदनमोहन राठी, सचिव विजयराज बम्ब, राजेंद्र मेहता, सुशील कोठारी, रमेश बाबानी, सोहन कवाड़, रणजीत सिंह, शिवराज बोहरा, रमेश सांड, भरत देसरला, रतन मालू ने भी कैम्प को सफल बनाने में योगदान दिया.
पाली सेवा मण्डल द्वारा भामाशाह रमेशचंद रविकुमार बरडिया परिवार का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया .
